मानव दांत – एक वयस्क व्यक्ति में निचले तथा ऊपरी जबड़े में कुल मिलाकर 32 दांत (teeth) होते हैं। मनुष्य के जीवन में दो बार दांत निकलते हैं अतः इसे द्विबारदन्ती (diphyodont) कहते हैं। दांतो की संख्या उम्र के साथ बदलती रहती है। इस प्रकार आयु के आधार पर दांत दो प्रकार के होते हैं।
अस्थाई दांत
इन्हें दूध के दांत भी कहते हैं। यह बच्चे में लगभग 6 माह से निकलने शुरू हो जाते हैं और दो-तीन वर्ष तक कुल 20 दांत निकलते हैं। यह 7-8 वर्ष की अवस्था तक रहते है।
स्थाई दांत
ये दूध के दांतों के गिरने के बाद निकलते हैं तथा लगभग 20 वर्ष की आयु तक 28 दांत निकल आते हैं। बाद में, चार और दांत निकलते हैं। इन्हें अक्ल दाढ़ कहते हैं। स्थाई दातों की कुल संख्या 32 होती है। दोनों जबड़ों में स्थाई दांत निम्नांकित चार प्रकार के होते हैं–
1. कृन्तक (Incisors) यह संख्या में कुल 8 होते हैं। यह चार ऊपरी जबड़े मेंं तथा चार निचलेेे जबड़े में सामने की ओर स्थित रहते हैं। इन के किनारे तेज धार वाले होते हैं, जो भोजन कुतरने का कार्य करते हैं।
2. रदनक (canine) इन्हें भेदक भी कहते हैं। इनकी संख्या 4 होती है। कुछ लंबे व नुकीले होने के कारण यह भोजन को चीरने-फाड़ने का कार्य करते हैं।
3.अग्रचवणक (premolars) इनकी संख्या ऊपरी तथा निचले जबड़े में 4-4 होती है। प्रत्येक जबड़े में 2 जोड़ी होते हैं। ये चबाने का कार्य करते हैं।
4. चवणक (Molars) यह उपरी तथा निचले जबड़े में 6-6 होते हैं। प्रत्येक जबड़े में 3 जोड़ी अर्थात कुल 12 होते हैं। यह भोजन को पीसने का कार्य करते हैं।
I2/2,C1/1,Pm2/2,M3/3=8/8×2=32
दांत कितने प्रकार के होते हैं ?
दांत चार प्रकार के होते हैं-
- कृन्तक ( Incisors)
- रदनक (Canine)
- अग्रचवणक (premolars)
- चवणक (Molars)
मानव में कुल 32 दांत होते हैं।
मानव में लगभग 20 वर्ष की आयु तक 28 दांत निकल आते हैं ।बाद में 4 दांत और निकलते हैं। मानव में स्थाई दांतो की संख्या कुल 32 होती है।
बच्चों में दूध के दांत कितने होते हैं ?
बच्चों में दूध के दांत कुल 20 होते हैं।
Hi there! This is my first visit to your blog! We are a team of volunteers and starting a new initiative in a community in the same niche.
Your blog provided us useful information to work on. You have done a outstanding
job!