WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हृदय क्या है Heart की पूरी जानकारी

मानव हृदय (Human Heart) मनुष्य का हृदय वक्षगुहा में स्थित होता है। यह पतली दोहरी दिल्ली में बंद रहता है, जिसे हृदयावरण या पेरिकार्डियम कहते हैं। इसे ह्रदयावरणी द्रव्य या पेरिकार्डियल द्रव कहते हैं। यह हृदय को बाहरी धक्कों से बचाता है। हृदय का भार लगभग 300 ग्राम होता है तथा आकार शंकु के आकार जैसा होता है।

हृदय की बाहरी संरचना(External Structur)

मनुष्य का हृदय गहरे लाल रंग की तिकोनी मांसल संरचना होती है। इसमें चार चेंबर होते हैं। इसके आगे के चौड़े भाग को अलिंद (auricle) भाग तथा पीछे के भाग को निलय (ventricle) भाग कहते हैं। अलिंद व निलय एक पट (septum) द्वारा दाएं और बाएं अलिंद व निलय (right and left auricle and ventricle) में विभाजित होते हैं। अतः मनुष्य के हृदय में 4 चेंबर होते हैं। दो अलिंद व दो निलय । दो अग्र महाशिराएं शरीर के अगले भाग से तथा एक पशच महाशिरा शरीर के पिछले भाग से अशुद्ध रुधिर (blood) लाकर दाएं अलिंद (right auricle) में खुलती है। बाएं अलिंद (left auricle) में पल्मोनरी शिराएं खुलती है जो फेफड़ों से शुद्ध रुधिर लाती है। इस प्रकार दाएं अलिंद में अशुद्ध रुधिर और बाएं आलिंद में शुद्ध  एकत्रित होता है।

हृदय-क्या-है-Heart-की-पूरी-जानकारी

दाएं निलय से एक मोटी नलिका pulmonary aorta या महाधमनी निकलती है। यह शीघ्र दो पल्मोनरी या फुफ्फुस धमनियों में बंट जाती है और अशुद्ध रुधिर को ऑक्सीकृत करने के लिए फेफड़ों में ले जाती है। बाएं अलिंद में दैहिक महाधमनी (carotico-systemic aorta) नामक एक मोटी नलिका निकलती है। महाधमनी शुद्ध रुधिर को शरीर के विभिन्न भागों में ले जाती है।

आंतरिक संरचना(Internal Structure)

हृदय की आंतरिक संरचना में चारों चेंबर स्पष्ट दिखाई देते हैं। दाएं अलिंद में तीन छिद्र होते हैं जिनके द्वारा अग्र तथा पशच महाशिराएं (pre and post canals) खुलती है। इन छिद्रों के बीच एक कपाट और एक नोड (node) होता है। नोड से हृदय की धड़कन का संचालन होता है। बाएं अलिंद में एक तिरछा छिद्र होता है, जिसके द्वारा पल्मोनरी शिरा खुलती है।

दाया अलिंद अपने नीचे दाएं निलय में एकआलिंद -निलय छिद्र (auriculo-ventricular aperture) द्वारा खुलता है। इस छिद्र पर एक त्रिवलन (tricuspid) कपाट लगा होता है जो निलय की ओर लटका रहता है। यह कपाट महीन तंतुओं से निलय की भीतरी सतह से जुड़ा रहता है। इसी प्रकार बायां अलिंद भी अपने नीचे बाएं निलय में छिद्र द्वारा खुलता है। इस छिद्र पर एक द्विवलन (bicuspid) कपाट लगा होता है। जो निलय में खुलता है।

हृदय के कार्य ( Heart work)

1. Lungs से आए शुद्ध blood को शरीर के प्रत्येक भाग में पहुंचाता है और वहां से आए अशुद्ध रुधिर को शुद्ध करने के लिए lungs में भेजता है।

2. हृदय का कार्य ब्लड पंपिंग को control करना, motion को regular बनाए रखना है और हृदय के विभिन्न भागों में तालमेल बनाए रखना भी है

3. हृदय द्वारा blood flow नियमित wave के रूप में होता है, जिससे नस में धड़कन पैदा होती है।

fact of heart

हृदय 1 मिनट में 72 बार धड़कता है।

• ह्रदय शरीर से अलग होने के बाद भी तब तक धड़कता है जब तक उसे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहे क्योंकि इसका खुदका इलेक्ट्रिक इंपल्स होता है।

जन्म लिए हुए बच्चों की धड़कन(70-160 beat/minute) सबसे तेज होती है और बुढ़ापे में दिल की धड़कन(30-40 beat/minute) सबसे धीमी होती है।

हृदय क्या कार्य करता है ?

हार्ट का मुख्य कार्य होता है ब्लड को पंप करना हार्ट पूरी शरीर में रक्त का परिवहन करता है। यह सिकुड़ता है जिससे ब्लड वापस हर्ट में आता रहता है और जब स्थिल होता है तो पंप होकर ब्लड जाता है या प्रक्रिया ह्रदय हमेशा करता रहता है।

हृदय कब आराम करता है ?

सच्चाई तो यह है के हृदय कभी आराम नहीं करता है लेकिन जब हम सोते हुए होते हैं। तो इसके कार्य में थोड़ा स्थिरता मिलती है। इसे हृदय का आराम करना बोल सकते हैं।

हृदय में कितने वॉल्व होते है ?

मानव के हृदय में चार वॉल्व होते हैं

  1. माइट्रल
  2. ट्राईकस्पीड
  3. एओर्टिक
  4. पल्मोनरी

हार्ट के कितने भाग होते है ?

हृदय को दो भागों में बांटा गया है दायां और बायां जिसे आलिंद और नीलय (एट्रियम और वेंट्रिकल) बोलते है।

अशुद्ध रक्त किस में रहता है

शिराओ यानी की आर्टरी के द्वारा अशुद्ध रक्त ह्रदय में आता है।

मनुष्य के हृदय का भार कितना होता है ?

मनुष्य के हृदय का भार 300 से 350 ग्राम होता है और महिलाओं में 250 ग्राम से 300 ग्राम का होता है।

अलिंद और निलय किसे कहते हैं ?

ह्रदय में 4 कक्ष होते हैं ऊपर के दो कक्ष को अलिंद कहते हैं और नीचे के दो कक्ष को निलय कहते हैं।के

हृदय की लंबाई एवं चौड़ाई कितनी होती है

हृदय की लंबाई 13 सेंटीमीटर और चौड़ाई 9 सेंटीमीटर होती है जो लाल रंग का तिकोना होता है।

मनुष्य का दिल 1 मिनट में कितनी बार धड़कता है ?

मनुष्य का हृदय 1 मिनट में लगभग 70 से 90 बार धड़कता है।

मनुष्य का हृदय 1 दिन में कितनी बार धड़कता है ?

मनुष्य का हृदय 1 दिन में लगभग 100000 बार धड़कता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share on:

Leave a Comment