WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhruv Rathee Life Story YouTube Journey: ध्रुव राठी कौन है

ध्रुव राठी का जन्म 8 अक्टूबर 1994 में हरियाणा में हुआ था। हरियाणा में जन्मे और जर्मनी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने वाले ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। 2014 में यूट्यूब चैनल शुरू करने वाले ध्रुव राठी को यूट्यूब पर 14 मिलियन से अधिक यूजर्स सब्सक्राइब कर चुके हैं। तो ट्विटर यानी की एक्स पर भी उन्हें 18 लाख लोग फॉलो करते हैं।

उनके अधिकतर वीडियो को 10 से 20 लाख व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर राठी की लोकप्रियता को देखते हुए टाइम मैगजीन ने पिछले साल नेक्स्ट जेनरेशन लीडर्स की सूची में शामिल किया था। ध्रुव राठी पर कई लोग एकपक्षीय वीडियो बनाने का आरोप लगाते हैं तो कुछ लोग उन्हें सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने वाला बताते हैं।

चलिए अब ध्रुव राठी की पर्सनल लाइफ के बारे में जान लेते है।

ध्रुव के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अपनी पत्नी जूली से 2021 में वियना में शादी की थी। इसके बाद दोनों ने एक बार फिर से 2022 में भारतीय परंपरा में शादी की थी। ध्रुव अपनी पत्नी जूली से साल 2014 में पहली बार मिले थे।

शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया। ध्रुव अपनी पत्नी के साथ भी मिलकर एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ध्रुव राठी की कुल संपत्ति करीब 4 मिलियन डॉलर है।

ध्रुव राठी की उम्र, कास्ट और पढ़ाई।

29 वर्षीय ध्रुव राठी जाट समुदाय के हैं और हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। वह दिल्ली में पले-बढ़े और दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम से पढ़ाई की। उन्होंने कार्लज़ूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जर्मनी से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूरी की, इसके बाद उसी संस्थान से नवीकरणीय ऊर्जा में मास्टर डिग्री हासिल की।

जर्मनी को अपना ठिकाना बना चुके ध्रुव राठी के वीडियोज सोशल, पॉलिटिकल और पर्यावरण के मुद्दों पर होते हैं। वो अपने पॉलिटिकल वीडियोज के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं। इनमें वो फैक्ट चैक और डिटेल कंटेंट बताते हैं। शुरुआत में वो ट्रैवल वीडियो बनाते थे। इसके बाद वो पॉलिटिकल और सोशल टॉपिक्स को कवर करने लगे।

यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ध्रुव राठी से जुड़े हैशटैग्स की मानो बाढ़ आ गई है। इसकी वजह ध्रुर राठी का एक विवादित वीडियो है, जिसमें उन्होंने भारत की तुलना उत्तरी कोरिया से की है। सिर्फ यूट्यूब पर इस वीडियो को महज 2 दिन में 81 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

ध्रुव राठी के शुरुआती वीडियो में, उन्हें मोदी और भाजपा की आलोचना करते हुए, केजरीवाल सरकार का बचाव करने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। यही वजह है कि ध्रुव राठी के आलोचक उन्हें आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का एजेंट बताते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share on:

Leave a Comment