WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देर रात सोने से हों सकती है बड़ी प्रॉब्लम, कही आप भी तो नहीं ऐसा करते है?

अगर आप भी देर से रात में सोते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्या आप जानते हैं। कि रात को देर से सोने से आपके शरीर में कई बीमारियां घर कर सकती हैं। दैनिक भास्कर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक रात में देर से सोने की वजह से इंसान की इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

देर से सोने का सीधा असर इंसान के दिमाग पर पड़ता है जिसकी वजह से नई चीजों को सीखने की क्षमता भी धीमी पड़ जाती है। रिसर्चस का दावा है कि रात में देर से सोने के कारण लोगों की उम्र भी घट सकती है, साथ ही देर से सोने वाले लोग मोटापा एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का शिकार भी हो सकते हैं।

Sleeping late at night can cause big problems

एक सर्वे में पाया गया कि भारत में 58% लोग रात को 11:00 बजे के बाद सोते हैं देर से सोने की एक वजह बिस्तर पर मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल को भी बताया जा रहा है। सर्वे में पता चला कि भारत में 88% लोग सोने से पहले फोन का इस्तेमाल करते हैं।

कई मेट्रो शहर में देर रात तक काम करने की वजह से भी लोग देर से सोते हैं आंकड़ों के मुताबिक भारत की लगभग 30% आबादी नींद की समस्या से जूझ रही है और यह संख्या आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। तो यदि आप भी देर से रात में सोते हैं तो अपनी आदत को सुधारने की कोशिश करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share on:

Leave a Comment