WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ice Tea क्या है ठंडी चाय कैसे बनाए फायदे और नुकसान क्या है?

बर्फ वाली चाय क्या है Ice Tea- दुनिया भर में कई तरह की चाय पी जाती है। इसी तरह भारत में भी मिल्क टी, लेमन टी, ग्रीन टी, जिंजर टी और आइस टी पीना लोगों को काफी पसंद है। चाय पीने की काफी फायदे तो है, लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं।

ice-tea

Ice Tea क्या है आमतौर पर दूध से बनी चाय का क्रेज तो हमेशा रहता है लेकिन गर्मी के मौसम में “Ice Tea” यानी बर्फ की चाय पीने वालों की संख्या बढ़ जाती है। चाय पर किए गए शोध के नतीजे बताते हैं कि गर्मियों में आइस टी पीने से शरीर को लाभ तो मिलता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन बीमारी का कारण भी बन सकता है।

पोषक तत्व से भरपूर

सामान्य आइस टी में पोटैशियम, डाइटरी फाइबर, मैगनीज, कैफ़ीन, फ्लोराइड, फ्लेवोनॉएड व अन्य कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं। अन्य किस्म की आइस टी जैसे ग्रीन या हर्बल टी ने भी पौष्टिक तत्व होते हैं।

आइस टी के फायदे (Ice Tea Benifits)

1) वजन करे कम : इसमें कैलोरी व शुगर की मात्रा कम होती है इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

2) शरीर हाइड्रेट रहता है : आइस टी को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। आप आइस टी में अपना मनपसंद फ्लेवर मिला सकते हैं, जैसे आप तरबूज या मिंट आइस टी भी बना सकते हैं।

3) कैंसर के खतरे को कम करें : एक शोध के अनुसार आइस टी के अंदर ‘एपिगैलोकाटेचिन गैल्लेट’ नाम का तत्व होता है, जो कैंसर के खतरे को कम करता है।

4) हृदय रोग से बचाव : आइस टी में मौजूद फ्लेवोनॉएड एक बेहतरीन एंटी-ऑक्सीडेंट है जो दिल की बीमारी में फायदेमंद होता है।

5) मेटाबॉलिज में रखे दुरुस्त : आइस टी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो घाव को भरने में मदद करते है। इसके अलावा आइस टी हमारे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

6) दांतो को रखे हेल्दी : आइस टी दांतो को भी स्वस्थ रखता है। यह  मुंह में PH बैलेंस को नियंत्रित रखती है। जिससे कैविटी का खतरा कम होता है।

ठंडी चाय पीने के नुकसान (Ice Tea Side Effects)

अधिक मात्रा में आइस टी पीने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

आइस टी ज्यादा पीने से केमिकल जमा होता है, जो किडनी स्टोन व किडनी फेलियर का कारण बनता है।

घर पर ठंडी चाय कैसे बनाए (How to Make Ice Tea in Home)

दिनभर की थकावट के बाद एक कप आइस टी पीने से ना केवल सारी थकावट दूर होगी बल्कि साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी। ऐसे में अगर आप गर्मी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो एक बार आइस टी जरूरत try करें।

सामग्री

  • पानी
  • चायपत्ती
  • चीनी स्वादानुासर
  • नींबू का रस
  • बर्फ के टुकड़े

बनाने की विधि

Step.1 सबसे पहले एक पैन में पानी गरम करे और उसमे उबाल आने दें।

Step.2 पानी में उबाल आने के बाद उसमें स्वादानुासर चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं।

Step.3 इसके बाद चायपत्ती डाले और चायपत्ती को 4 से 5 मिनट उबलने दें।

Step.4 फिर इसमें नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं और छान लें।

Step.5 अब चाय को ठंडा होने दें और चाय को फ्रिज में रख दें।

Step.6 परोसने से पहले चाय को ग्लास ने डाले और बर्फ के टुकड़े डाले।

आप चाहे तो ऊपर से नींबू के टुकड़े भी डाल कर इसे परोस सकते है।

तो इस तरह से आप घर पर ही ठंडी चाय को आसानी से बना सकते हैं। इसे और भी टेस्टी बनाने के लिए इसमें और भी सामग्री मिलाई जा सकती हैं।

इस जानकारी में हमने Ice Tea क्या है। आइस टी के फायदे और नुकसान के बारे में बताया साथ ही घर पर ice tea कैसे बनाया जाता है। इसके बारे में भी जाना आशा करता हूं, कि आप को जानकारी समझ में आ गई हो यदि आपको इस जानकारी संबंधित कुछ पूछना है तो नीचे कमेंट करके हमसे क्यों सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Share on:

Leave a Comment